टीवी पर आ रहे फिल्म कमबख्त इश्क के प्रोमोज में करीना द्वारा पहने गए कॉस्टयूम के अलावा अक्षय और करीना का सेशुअल किस सीन को भी आप प्रोमोज में नही दिख सकेंगे। अभी तक करीना ने सिर्फ जब वी मेट में शाहिद कपूर के साथ ही किसिंग सीन दिया है, अगर देव में फरदीन खान के साथ उस छोटे से किस को छोड दिया जाये। इसके अलावा करीना ने रेंसिल डी सिल्वा की फिल्म में सैफ के साथ भी किसिंग सीन दिया है। खबरों के अनुसार अक्षय के साथ इस सीन को करते हुए करीना बहुत कम्फटेंबल नही थी। वे काफी हिचक रही थी, और साथ ही अक्षय भी काफी हिचक महसूस कर रहे थे। असल मे अक्षय करीना की बहन करिश्मा के को-स्टार है। 12 साल की उम्र में करिश्मा के साथ सेट्स पर भी करीना हमेशा अक्षय से छुपने की कोशिश करती थी। अक्षय ने उन्हें हमेशा एक बच्चो की तरह ट्रीट किया है, और उनको लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी रहे है। इसलिए ये सीन करते वक्त वो भी काफी अजीब महसूस कर रहे थे, पर यह सीन देना फिल्म के लिए बहुत जरूरी था। इस सीन को करने से पहले करीना और अक्षय, दोनों ने अपने पार्टनर्स से बात की। और न ही सैफ ओर न ही टिंवकल को कोई आपत्ति थी और इस तरह हो पाया ये किस सीन।



