डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत करते हुए शुक्रवार को कहा कि नई सरकार का पहला लक्ष्य अर्थव्यवस्था को पूर्व स्थिति में लाना और समन्वित विकास को तरजीह देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले बयान में कहा, हमारी पहली प्राथमिकता वैश्विक मंदी के मद्देनजर अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। औद्योगिक उत्पादन गिरा है। कुछ क्षेत्रों को पुनरूत्थान की जरूरत है। इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है। सुधार के उपाय किए गए हैं। आने वाले दिनों में विकास हमारा मुख्य लक्ष्य होगा और जब समन्वित विकास होगा, तो सभी वर्गो को इसका लाभ पहुंचेगा।
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना प्राथमिकता : प्रमं.
मई 23, 2009 khaskhabar द्वारा