निर्माता राकेश रोशन की फिल्म “काइट्स” की शूटिंग के दौरान अभिनेता रितिक रोशन ने मैक्सिकों की अभिनेत्री और फिल्म की नायिका बारबरा मूरी को अंग्रेजी भाषा सिखाई, और बदले में बारबरा ने रितिक को स्पैनिश भाषा का ज्ञान दिया। “काइट्स” का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे है। फिल्म के निर्माता और रितिक के पिता राकेश रोशन ने एक साक्षात्कार में कहा कि शूटिंग शुरू होने के समय बारबरा सिर्फ स्पैनिश जानती थी। फिल्म मे उनके पात्र के लिए यह अनुकूल था। शूटिंग के दौरान उन्हें अपने सह-कलाकारों और फिल्म से जुडे लोगों से बात करनी होती है। ऎसे में उन पर अंग्रेजी सीखने का दबाव था। फिल्म में रितिक और बारबरा के अलावा कंगना राणावत भी है। फिल्म के अक्टूबर मे रिलीज होने की उम्मीद है।

Hot Barbara

Barbara
