आईफा पुरस्कार समारोह में शाहिद कपूर, करीना कपूर और प्रियंका चोपडा जैसे कलाकार अपने जलवे बिखरेते नजर आएंगे। मकाउ में इस वर्ष आयोजित आइफा पुरस्कार समारोह के 10वें वर्ष में आयोजित होने वाले समारोह में सैफ अली खान, कंगना राणावत, नील नीतिन मुकेश, बच्चन परिवार, रितिक रोशन समेत अन्य बॉलीवुड कलाकार हिस्सा लेगे। 13 जून को समारोह के दौरान में प्रियंका और शाहिद फिल्म “कमीने” के शीर्षक गीत पर थिरकते नजर आएंगे। समारोह में अभिनेत्री सोनम कपूर पहली बार कार्यक्रम पेश करेंगी। करीना कपूर तुर्की अरबी रंगत वाला मनमोहक कार्यक्रम पेश करेंगी। करीना ने कहा कि इस नृत्य के लिए उन्होंने “बेली डांस” का क्लास लिया है। उन्होंने कहा इस प्रदर्शन को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं, क्योंकि इस वर्ष यह पहला पुरस्कार समारोह होगा जिसमें मैं कार्यक्रम पेश कर रही हूं। करीना इस कार्यक्रम में सिल्क के बने सुनहरे परिघान में राजकुमारी के रूप में दिखेंगी। इस परिघान की रूप मनीष मल्होत्रा ने की है, जबकि नृत्य निर्देशन शामक डावर करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक विचक्राफ्ट के निदेशक सुभाष जोसेफ ने कहा कि लारा दत्ता, रितेश देशमुख और बोमन ईरानी इस आयोजन को पेश करेंगे।



Priyanka Chopra
