फिल्म “ओए लकी लकी ओए” से चर्चा में आई बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने पिछले दिनों “द मैन” नामक एक पत्रिका के लिए दिए आपत्तिजनक पोज पर सफाई देते हुए कहा कि उन फोटो में ऎसा कुछ भी नही है, जिसका उन्हें अफसोस हो। उन्होंने कहा कि ऎसी विवादों को लेकर वह परेशान नही होती है, बल्कि उनका स्वागत करती है। नीतू का कहना है, कि यह शूट अजंता एलोरा की गुफाओं और खजुराहों की मूर्तियों से प्रेरित है।
इस शूट में उन्होंने अपनी साथी मॉडल क्रिषिका गुप्ता को न तो छुआ है और न ही किस किया है। बल्कि इसमें दो महिलाओं को एक साथ खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है। इस शूट में दो महिला मॉडल्स को लैस्बिन किरदार में दिखाया गया है।



