अपने आप को हमेशा सदाबहार मानने वाली उम्र के लगभग 50 दशक देख चुकी अभिनेत्री रेखा ने महाराष्ट्र सरकार का “लाइफटाइम अचीवमेंट” पुरस्कार लेने से मना करके एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके दिन अभी बीते नही है। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति विभाग ने भारतीय सिनेमा में रेखा के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की जिसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार माना जाता है, लेकिन रेखा ने यह कहते हुए पुरस्कार लेेने से मना कर दिया कि यह उनके काम और उनकी छवि के खिलाफ है, इसलिए वे यह पुरस्कार नही ले सकती। प्रदेश के संस्कृति मंत्री हर्षवर्घन पाटिल ने कल रात मीडिया से कहा कि रेखा को लगता है कि वे यह पुरस्कार नही ले सकती क्योकि वे अभी भी फिल्मों में काम कर रही है। उनका फिल्मी कैरियर अभी खत्म नही हुआ है। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने पुरस्कार का नाम बदल करके “राज कपूर प्रतिभा गौरर्व” कर दिया है। रेखा को यह पुरस्कार शहर में 30 मई को 46वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
पुरस्कार मेरे काम और छवि के खिलाफ है: रेखा
मई 26, 2009 khaskhabar द्वारा