फिल्म ” न्यूयार्क ” में कैटरीना कैफ ने जॉन अब्राहम के साथ काम क्या किया, अब वह जॉन के नाम की माला जपने लगी है। फिल्म ” न्यूयार्क ” में दोनों इतने करीब आ गए कि अंतरंग दृश्य देने से भी नही कतराए। वैसे सलमान से उनके रिश्ते खत्म नही हुए है। आजकल फिल्म के प्रोमोज में फिल्म के गाने ” मेरे संग ” को काफी दिखाया जा रहा है। इस गाने में कैट और जॉन का किसिंग सीन है। जॉन और कैट की केमिस्ट्री लोगों को काफी भा रही है। सुनने में आया है कि जॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना के काफी करीब आ चुके है। अब तो आलम ये है कि जब भी जॉन कैटरीना की आंखों में झांकते है, तो कैट को अजीब सी बैचेनी होने लगती है। और जिस तरह जॉन बिना शर्माए उनकी आंखों में झांकने की कोशिश करते है, उससे तो यही लगता है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ जरूर पक रहा है। दिलचस्प बात ये है कि जब ” न्यूयार्क ” की शूटिंग शुरू हुई थी तब जॉन और कैट एक दूसरे को फूटी आंख भी नही भाते। मगर जैसे-जैसे फिल्म आगे बढती गई दो दिल एक दूसरे के और भी करीब आते गए।
मुंबई, 23 जून। फिल्म “न्यूयार्क” में कैटरीना कैफ ने जॉन अब्राहम के साथ काम क्या किया, अब वह जॉन के नाम की माला जपने लगी है। फिल्म “न्यूयार्क” में दोनों इतने करीब आ गए कि अंतरंग दृश्य देने से भी नही कतराए। वैसे सलमान से उनके रिश्ते खत्म नही हुए है। आजकल फिल्म के प्रोमोज में फिल्म के गाने “मेरे संग” को काफी दिखाया जा रहा है। इस गाने में कैट और जॉन का किसिंग सीन है। जॉन और कैट की केमिस्ट्री लोगों को काफी भा रही है। सुनने में आया है कि जॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना के काफी करीब आ चुके है। अब तो आलम ये है कि जब भी जॉन कैटरीना की आंखों में झांकते है, तो कैट को अजीब सी बैचेनी होने लगती है। और जिस तरह जॉन बिना शर्माए उनकी आंखों में झांकने की कोशिश करते है, उससे तो यही लगता है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ जरूर पक रहा है। दिलचस्प बात ये है कि जब “न्यूयार्क” की शूटिंग शुरू हुई थी तब जॉन और कैट एक दूसरे को फूटी आंख भी नही भाते। मगर जैसे-जैसे फिल्म आगे बढती गई दो दिल एक दूसरे के और भी करीब आते गए।