बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने टीवी रियलिटी शो ” राखी का स्वयंवर ” के जरिये अपने हमसफर का चुनाव करने का निर्णय कर लिया है, लेकिन राखी का कहना है कि वह आघुनिक युग की द्रौपदी बनने की तमन्ना रखती है। राखी ने कहा कि वह महाभारत की द्रौपदी की तरह सभी 16 प्रतिभागियों से शादी करना चाहती है, क्योंकि सभी अच्छे लोग है। हालांकि उन्होंने यह नही बताया कि इनमें से उन्हें सबसे ज्यादा पसंद कौन आया। राखी ने इन्हें 12515 प्रपोजल्स में से सिलेक्ट किया है। उनके शो की शूटिंग उदयपुर में हो रही है, जहां उन्हें बिल्कुल एक रानी की तरह रखा जा रहा है। 28 साल की राखी ने कहा कि यह मेरे लिए जबर्दस्त एक्सपीरियंस है, और मैं एक राजकुमारी जैसा महसूस कर रही हूं। यह शो एनडीटीवी इमेजिन पर 29 जून से शुरू होने जा रहा है।
द्रौपदी के तरह सभी 16 प्रतिभागियों से शादी करना चाहती हूं: राखी
जून 24, 2009 khaskhabar द्वारा