बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले दिनों अपना 24वां जन्मदिन मनाया। और तभी से उनके पापा अनिल कपूर को सोनम की शादी की चिंता सताने लगी है। पापा अनिल चाहते है कि बिटिया को एक अच्छा लडका मिले, लेकिन इसी के साथ वो ये भी चाहते है कि सोनम अपने खुद ही कोई अच्छा सा जीवनसाथी चुन ले। सोनम की सफलता से खुश अनिल कपूर एक और तो सोनम की शादी की चिंता करते है जबकि दूसरी और बेटी को हिन्दी सिनेमा में पैर जमाने और अफवाहों से बचने के नुस्खे भी बताते है। सोनम कपूर अब सयानी हो चुकी है। और इसी के चलते पापा अनिल चाहते है कि सोनम जल्द से जल्द शादी करके अपना घर बसा ले। इतना ही नहीं वे तो सोनम का एक अच्छी हीरोइन के रूप में बल्कि अच्छी पत्नी के रूप में देखना चाहते है।
एक अच्छे वर की तलाश है सोनम को
जून 30, 2009 khaskhabar द्वारा