बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कैटरीना कैफ और करीना कपूर के साथ फिल्मों में काम करने के बाद यह तय नहीं कर पाए है। इन दोनों अभिनेत्रियों में से कौन बेहतर है। उनका कहना है कि दोनों बेहतरीन और आकर्षक अदाकारा है। अक्षय कैटरीना के साथ “नमस्ते लंदन” और “सिंह इज किंग” जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। दूसरी और वह करीना के साथ “अजनबी” और “ऎतराज” जैसी फिल्मों में नजर आए। गौरतलब है कि अक्षय और करीना की नई फिल्म “कम्बख्त इश्क” इसी शुक्रवार हो रिलीज हो रही है। अक्षय ने कहा कि कैटरीना और करीना दोनो ही अच्छी है। दोनों में बेहतर कौन है यह फिल्म में उनकी भूमिका पर निर्भर करता है। दोनों अभिनेत्रियों आकर्षक है।
कैट और करीना आकर्षक है : अक्षय
जून 30, 2009 khaskhabar द्वारा