बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बारे में निर्देशक प्रकाश झा और कबीर खान का कहना है कि कैटरीना एक बेहतरीन अदाकारा है। झा और कबीर मानते है कि वर्ष 2003 में फिल्म “बूम” से अपना फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली कैटरीना ने अपने अभिनय कौशल और हिंदी उच्चारण में काफी सुघार किया है। कबीर ने कहा कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म “न्यूयार्क” में कैटरीना ने शानदार अभिनय किया है।
फिल्म उद्योग के लिए वह एक बडी कलाकार के तौर पर उभरी है। झा भी कैटरीना की अभिनय क्षमता और हिंदी पर पकड के कारण उनके मुरीद हो गए है। झा का कहना है कि मेरी आगामी फिल्म “राजनीति” में कैटरीना ने शानदार अभिनय और हिंदी पर अपनी पकड के कारण सबका मन मोह लिया।
वह एक बेहतरीन कलाकार है। बडे-बडे निर्देशकों से मिल रही तारीफ को लेकर कैटरीना का कहना है कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशकों से मिल रही तारीफ सचमुच दिल को खुशी पहुंचाने वाली है। मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ लगातार सुघार करने की कोशिश में जुटी हूं।
कैटरीना पर फिदा हुए निर्देशक
July 3, 2009 by khaskhabar