ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के बाल कलाकार अजहर को “जय हो ट्र्रस्ट” ने शुक्रवार को घर सौप दिया। अजहर को यह एक रूम सेट फ्लैट मुंबई के मिलन सब वे सांताक्रूज इलाके में दिया गया है। इस घर की कीमत 25 लाख रूपए के करीब बताई जा रही है। अजहर का पूरा परिवार इस घर को पाकर बेहद खुश है। गौरतलब है कि अजहर उस समय से बेघर था, जब बीएमसी ने बांद्रा में अजहर के घर को अतिक्रमण हटाओं मुहिम के चलते तोड दिया था।
“स्लमडॉग” के बाल कलाकार अजहर को 25 लाख का घर मिला
July 4, 2009 by khaskhabar