पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग ने समलैंगिकता पर दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। कश्मीरी मूल की गुल पनाग ने अपने ब्लॉग में लिखा कि समलैंगिकता बेहद निजी मामला है, जिसमें किसी को हस्तक्षेप नही करना चाहिए। समलैंगिकता पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है, वह स्वागतयोग्य है। “डोर” जैसी संवेदनशील फिल्म में अभिनय कर चुकी गुल पनाग ने लिखा कि समलैंगिकता एक निजी मामला है, इसमें देश या समाज को कोई हस्तक्षेप नही करना चाहिए। गुल पनाग ने लिखा है कि व्यापक विरोघ के बावजूद समलैंगिकता पर उच्च न्यायालय ने जो फैसला सुनाया है वह स्वागतयोग्य है। लेकिन इस फैसले के विरोघ में दायर याचिका सुनवाई के लिए अदालत में स्वीकार किए जाने को लेकर गुल ने चिंता जताई है।
समलैंगिकता निजी मामला है, देश या समाज का नही : गुल पनाग
July 14, 2009 by khaskhabar