बॉलीवुड की स्टाइल अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही दुनिया भर में खरीददारी करने के लिए रवाना होगी। इस दौरान करीना अपने बाल भी कटवाएंगी। करीना ने कहा कि मुझे जाना ही पडेगा। मेरे पास और कोई रास्ता नहीं हे। फिल्मों में मेरी डे्रस डिजाइन करने वाल अकी नरूला ने फिल्मों के माघ्यम से मेरे लिए फैशन के ऎसे मानक तय कर दिय है। जिन्हें कायम रखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड रही है। करीना ने कहा कि फिल्म “कम्बख्त इश्क” के बाद कुर्बान में अकी ने उन्हें बिल्कुल अलग तरह की छवि दी है। इसे बनाए रखने के लिए उन्हें फैशन से जुडी खरीददारी करनी ही होगी। बकौल करीना कुर्बान के लिए अकी मेरे साथ खरीददारी करने जाते थे। किसी फिल्म के वस्त्रों के लिए मैने इतनी मेहनत कभी नहीं की। करीना ने बताया कि वह जल्द ही मिलान, लंदन और न्यूयार्क जाएंगी। जहां उनका मुख्य मकसद खरीददारी करना होगा। इस दौरान वह अपने बालों को नया रूप देने का भी प्रयास करेगी।
करीना अपने बालों को नया रूप देंगी
जुलाई 24, 2009 khaskhabar द्वारा