दिल्ली में स्वाइन फ्लू के दस नए मामले सामने आए है। जिनमें पांच विद्यार्थी शामिल है। इसी बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि विद्यालय बंदकर अफरातफरी फैलाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने कहा कि राजघानी में स्वाहन फ्लू के दस नए मामले मिले है। जिसके साथ ही राजघानी में विबाणु से प्रभावित लोगों की संख्या करीब सौ के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दस में सें पांच विद्यार्थी है। अस्पतालों में इक्कीस लोगों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग निजी विद्यालयों को रोग के प्रसार को रोकने के लिए कई सलाह दे चुका है। दूसरी तरफ कई विद्यालयों में एक विद्यार्थी के स्वाइन फ्लू से पीडित होने के बाद विद्यालय बंद करने की घटनाएं सामने आने पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि विद्यालय ऎसा करके हडबडी न पैदा करें।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के नए दस मामले
जुलाई 24, 2009 khaskhabar द्वारा