दुबई में रह रहे हजारों भारतीयों के सामने आशियाने का संकट गहराने वाला है। क्योकि यहां के नगर निगम ने एक ही मकान में दो परिवारों के रहने पर रोक लगा दी है। दुबई नगर निगम के महानिदेशक हुसैन लूताह ने बताया कि अगले महीने से किसी अन्य परिवार को अपने साथ रखने वाले मकान मालिकों पर छह लाख रूपए का जुर्माना लगेगा। लूताह ने बता कि नागरिकों की सुरक्षा और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए पिछले वर्ष के मघ्य में यह आदेश लागू किया गया था। लेकिन बडी संख्या में लोग इस आदेश का पालन नहीं कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि शहर में मकानों का कि एक अनुमान के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में 10 लाख से अघिक भारतीय रहते है। इनमें से ज्यादातर का ठिकाना दुबई, अबू घाबी और शारजाह जैसे बडे शहरों में है। आर्थिक मंदी के कारण हाल मे करीब डेढ लाख भारतीय को खाडी देशों से स्वदेश लौटना पडा है।
दुबई नगर निगम के मोजूदा आदेश के कारण इस संख्या में और इजाफा हो सकता है। राया बहुत ज्यादा होने से बडी संख्या में भारतीय परिवार या अविवाहित लोग एक ही मकान को साझा कर लेते है। एक अनुमान के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में दस लाख से अघिक भारतीय रहते है। इनमें से ज्यादातर का ठिकाना दुबई, अबू घानी और शारजाह जैसे बडे शहरों में है। आर्थिक मंदी के कारण हाल में करीब डेढ लाख भारतीय को खाडी देशों से स्वदेश लौटना पडा है। दुबई नगर निगम के मौजूदा आदेश के कारण इस संख्या में और इजाफा हो सकता है।
दुबई में भारतीयों के आशियाने पर संकट
जुलाई 24, 2009 khaskhabar द्वारा