बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत अब अपनी सीरियस इमेज से बाहर निकलना चाहती है। अब तक वे फिल्मों में भूत या गंभीर लडकी के रोल निभाती आई है। हाल ही में कंगना ने एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साइन की है। इसे आनंद एल.राय प्रोडयूस और डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम “तनु वेड्स मनु” है। कंगना मनु के रूप में आर.माघवन के अपोजिट नजर आएंगी जो तनु के रोल में है। आनंद कहते है कि हम ऎसे कपल को लाना चाहते थे जो फ्रेश लगे। दर्शक इस नई जोडी को देखना पसंद करेंगे। कंगना भी इस अलग रोल के लिए उत्साहित है।
रोमांटिक हुई कंगना
जुलाई 27, 2009 khaskhabar द्वारा