फिल्म “रावण” की शूटिंग के दौरान हुए हादसे एक में अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बाल-बाल बच गए। खबर है कि केरल के त्रिचूर में “रावण” फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसी शूट में एक हाथी का सीन फिल्माया जाना था। हाथी को जब लाया गया तो पब्लिक में से किसी ने हाथी को छेड दिया जिससे हाथी बेकाबू हो गया और इघर-उघर भागने लगा। हाथी को महावत भी काबू में नही ला पाया। हाथी ने महावत को जान से मारा दिया। हालांकि इस घटना में ऎश्वर्या और अभिषेक को किसी तरह की चोट नही आई है। यह दोनों ही घटनास्थल के पास खडी ओबी वैन में मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार महावत ने हाथी को कुछ खाने को नही दिया था और जब वह भूखे पेट शूटिंग के लिए आया तो पब्लिक में से उसे किसी ने छेड दिया था। इससे वह भडक गया और इघर-उघर भागने लगा।
“रावण” की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे ऎश-अभिषेक
जुलाई 30, 2009 khaskhabar द्वारा