बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की अब मांग घट गई है, कोई निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में लेने को तैयार नही है। एक समय था जब शिल्पा के दरवाजे पर फिल्मकारों की लाइन लगा करती थी। पूरे वर्ष में शिल्पा की चार-पांच फिल्में रिलीज हो जाया करती थी। उसके ठुमके की खूब चर्चा होती थी। पर अब दिन दूर हो गए। अब शिल्पा के दरवाजे पर कोई निर्माता दिखाई नही देता। उघर शिल्पा इसे झुठलाते हुए कहती है कि मेरे पास फिल्मों की कमी नही है। आज भी मेरे पास कई फिल्मों के ऑफर आते है।
अंतर केवल इतना है कि अब मैं अपने स्टेटस के अनुसार ही फिल्में स्वीकार करती हूं। जब शिल्पा से उनके भविष्य के बारे में पूछा गया, तो वह कहने लगी कि मुझे विश्वास है कि मैं अभी काफी साल तक फिल्मों में आती रहूंगी।
फिल्म के अलावा शिल्पा ने अन्य बिजनेस की ओर घ्यान देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक स्पा सेंटर खोला है। यह तो सब जानते है कि उन्होंने आईपीएल कंपनी भी खरीदी है।
शिल्पा की फिल्मों में मांग घटी
अगस्त 20, 2009 khaskhabar द्वारा
thik hai.