दूरसंचार क्षेत्र के अनुसंघान और विकास संगठन सीडॉट एक ऎसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके पूरा होने के बाद आपकी विशेष पहचान संख्या आपके मोबाइल नंबर में तब्दील हो जाएगी। यानी 10 अंकों का मोबाइल नंबर रटने की जरूरत न पडे। सरकार जल्दी ही पहचान संख्या जारी करने वाली है, जिसके लिए यूआईडी प्राघिकार का गठन किया गया है। हर महीने करीब एक करोड लोग मोबाइल के नए ग्राहक बन रहे है। इससे मोबाइल टेलीफोनी के क्षेत्र में विशेष्ा तरह की समस्या पैदा हो गई है। सीडाट के कार्यकारी निदेशक पी.वी.आचार्या ने कहा कि हम अघ्ययन कर रहे है कि कुछ अन्य आईडी नंबर का उपयोग मोबाइल नंबर की तरह किया जा सकता है, या नही। मौजूदा 10 अंकों वाला नंबर जल्दी ही खत्म हो जाएगा।
इसलिए हम एकल नंबर की अवघारणा पर विचार कर रहे है, जिसमें एक ही नंबर का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सके। सीडॉट ने मई में यह अघ्ययन परियोजना शुरू की है, और यह साल भर के भीतर कोई निष्कर्ष लेकर आएगी।
जल्दी ही खत्म होगा 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर
अगस्त 22, 2009 khaskhabar द्वारा