बॉलीवुड अभिनेता अभिनीत फिल्म ” दुल्हा मिल गया ” इस साल नवंबर में रिलीज हो रही है। ” दूल्हा मिल गया ” में सुष्मिता सेन, फरदीन खान, जॉनी लीवर और तारा शर्मा नजर आने वाले है। फिल्म का निर्देशन मुद्दासार अजीज और निर्माण विवेक वासवानी कर रहे है। मंदी के कारण कई बार स्थगित करने के बाद आखिरकार इस साल शाहरूख की “दूल्हा मिल गया” प्रदर्शित होगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माता विवेक वासवानी सितंबर से फिल्म के प्रचार की योजना बना रहे है। शाहरूख खान इस फिल्म में अतिथि भूमिका में एक गाने में नजर आएंगे। फिल्म की बडे पैमाने पर त्रिनिदाद एंड टोबेगो मे शूटिंग की गई है।
नवंबर मे आएंगी “दुल्हा मिल गया”
अगस्त 22, 2009 khaskhabar द्वारा