रियल्टी शो “राखी का स्वयंवर” के जरिए सगाई करने वाली बॉलीवुड आयटम गर्ल राखी सांवत का कहना है कि उनके मंगेतर इलेश पारूजानवाला का चेहरा अंडे की तरह है।
दरअसल राखी और इलेश इन दिनों एक रियल्टी शो “पति, पत्नी और वो” में काम कर रहे है। शो में दोनों को विभिन्न ऎज गु्रप के बच्चों की देखभाल करनी होती है। इस शो में राखी की मुसीबत यह है कि जो बच्चा उन्हें देखभाल के लिए दिया गया है, वह अक्सर राखी की गोद में आकर रोने लगता है।
राखी तो यहां तक कह चुकी है कि बच्चे की वजह से वह ठीक से खा और सो भी नही पा रही है। अब बच्चे इतना रो क्यों रहे है, इस बारे में राखी को अपने मंगेतर इलेश के चेहरे से शिकायत है। राखी का कहना है कि इलेश का चेहरा अंडे की तरह है, इसी कारण बच्चो उसे देखकर डर जाते है।

ha ha ha! Rakhi jo kare /kahe wo kam hai!
विजयदशमी की हार्दिक मंगलकामनाएँ