हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स अंघेरे से घबराती है। फिल्म “ट्रांस्फार्मर्स” की यह अभिनेत्री चाहती है कि उनके घर की सभी बत्तियां जलती रहे ताकि अंघेरा उन्हें परेशान न करें।
वेबसाइट “कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम” के अनुसार फॉक्स कहती है कि मुझे अंघेरे से डर लगता है। यदि मैं घर पहुंची और बत्तियां बंद हो तो मैं सीघे दरवाजे से स्विच बोर्ड की ओर दौ़ड लगा देती हूं, ताकि जल्दी से जाकर बत्तियां जलाई जाएं। मुझे कुछ न देख सकने का डर लगता है।
अंघेरे से डर लगता है: मेगन फॉक्स
सितम्बर 29, 2009 khaskhabar द्वारा
