पिछले दिनों सुभाष घई की जन्मदिन पार्टी में शिरकत करने कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे जिसमें किंग खान और सनी देओल भी शामिल थे। यह बात सब जानते है कि 1996 की फिल्म “डर” की शूटिंग के दौरान शाहरूख और सनी के बीच मतभेद गहरा गए थे और इस वजह से सनी ने शाहरूख और यश चोपडा से बातचीत तक बंद कर दी थीं। लेकिन इस पार्टी में इनके संबंध का नया पहलू देखने को मिला।
पार्टी में शामिल हुए एक सूत्र के अनुसार, शाहरूख सुभाष घई की पार्टी में अपने कुछ दोस्तों के साथ एक तरफ बैठे हुए थे। कुछ देर बाद पार्टी में सनी देओल ने प्रवेश किया। उनका स्वागत करने के साथ ही सुभाष घई सनी को सीधे शाहरूख के पास ले गए और उनका परिचय कराया। सुभाष घई की पहल को समझते हुए शाहरूख और सनी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और गले मिले। इसके बाद दोनों काफी देर तक प्रसून जोशी के साथ बातचीत करते रहे। अब जब दोनों ने अपने मतभेदों को किनारे करते हुए हाथ मिला लिया है, तो कहा जा सकता है कि उन्होंने यह कदम सोच-समझ कर ही उठाया होगा।
शाहरूख-सनी में सुलह
अक्टूबर 27, 2009 khaskhabar द्वारा
