बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव गुरूवार को “विल्स इंडिया फैशन वीक” के चौथे दिन डिजाइनर सुनीत वर्मा का परिधान पहनकर रैंप पर उतरी और लोगों की प्रशंसा बटोरी। गुलाबी रंग की डिजाइनर साडी पहने “विवाह” फिल्म की अभिनेत्री ने रैंप पर अपनी अदा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृता राव ने कहा मैं मॉडल नहीं हूं और एक मॉडल की तरह चलना भी नहीं चाहती हूं। रैंप पर आने से पहले मैंने अपने आप से कहा कि मुझे बाग में टहलना है और मैंने ऎसा ही किया। उन्होने कहा मैं समझती हूं कि यह सुनीत के शो के शीर्षक के अनुरूप हैं।
रैंप पर चहलकदमी करते हुए 28 वर्षीया अभिनेत्री ने फिल्म “विवाह” में उनके द्वारा निभाए गए पुनम के किरदार की याद दिला दी। उन्होंने कहा सभी कलाकारों के जीवन से एक ऎसी भूमिका जुडी होती है जिससे लोग उन्हें जोडने की कोशिश करते है। मसलन जब लोग हेमा मालिनी की बात करते है तो उन्हें तत्काल बसंती से जोडते है। राव ने कहा कि “विवाह” फिल्म में पुनम का किरदार भी ऎसा है जो लोगों के जहन में बस गया है और मैं इससे खुश हूं।
रैंप पर उतरी अमृता राव
अक्टूबर 28, 2009 khaskhabar द्वारा
