हॉलीवुड अभिनेत्री स्कालेट जोहानसन एक 17 साल की लडकी के किरदार में आर्थर मिलर की फिल्म “ए व्यू फ्रॉम द ब्रिज” में काम करेंगी। 24 वर्षीय जोहानसन आर्थर मिलर के “ए व्यू फ्रॉम द ब्रिज” के रूपांतरण में लीव श्रीबर के साथ काम करेगी। कांटेक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार जोहानसन फिल्म में लीव की रिश्तेदार कैथरीन का पात्र निभाएंगी।
इसका मंचन न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध डिस्ट्रिक्ट थियेटर में होगा। कई बार हॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री के खिताब से नवाजी जा चुकीं जोहानसन ने हाल ही में कहा था कि उनके अभिनय में प्राकृतिक रूप से संवेदनशीलता होती हैं।
17 साल की लडकी का किरदार निभाएंगी जोहानसन
अक्टूबर 28, 2009 khaskhabar द्वारा
