हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी मां को सुभाष घई के प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्टस की 31वीं वर्षगांठ के अवसर पर ले गई थीं। वहां मौजूद लोग उन दोनों को ही निहार रहे थे और दोनों की समानताओं को देख कर हैरान थे। आज की कैटरीना हूबहू अपनी मां पर गई हैं। लोग कहने लगे कि कैटरीना बिलकुल अपनी मां जैसी दिखती हैं।
गौरतलब है कि कैट के पिता एक कश्मीरी मुस्लिम है, जबकि मां ब्रिटिश मूल की हैं। कैट के माता-पिता में अलगाव हो चुका हैं। कैटरीना सात बहन और एक भाई हैं। कैटरीना ने अपना बचपन काफी गरीबी में बिताया है। वे कम उम्र से ही पैसा कमाने लगी थीं, क्योंकि उन पर ही उनके परिवार की जिम्मेदारी भी थीं। बावजूद इसके उन्होंने अपनी सुंदरता को बनाए रखा।
मां जैसी दिखतीं है कैटरीना
अक्टूबर 29, 2009 khaskhabar द्वारा
