लगातार सफलता की ओर अग्रसर मुग्धा गोडसे को अब क्षेत्रीय भाषाई फिल्मों में काम करने की ललक उत्पन्न हो रही हैं। हालिया प्रदर्शित फिल्म “ऑल द बेस्ट” की मिली-जुली प्रतिक्रिया से उत्साहित मुग्धा की शीघ्र ही चर्चित फिल्म “जेल” प्रदर्शित होने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने जरूरत से ज्यादा बोल्ड दृश्य दिये है। बॉबी देओल के साथ वह एक हारर फिल्म में भी दिखेंगी। साथ ही वह अब मराठी फिल्मों में भी अभिनय करने की पहल करेंगी, क्योंकि मुग्धा को हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ मराठी बोलना भी अच्छी तरह से आता हैं।
