बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म “वीर” अगले साल रीलिज होगी, लेकिन सलमान खान इस फिल्म के प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोडना चाहते, लिहाजा उन्होंने फिल्म से जुडा ब्लॉग शुरू कर दिया हैं।
सलमान खान ने “वीर” से जुडा ब्लॉग अपने पिता सलीम खान को समर्पित करते हुए उनके जन्मदिन पर लॉन्च किया। सलमान खान की फिल्म “वीर” की कहानी पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लिहाजा उन्होंने इसे पिता सलीम खान को समर्पित करना बेहतर समझा। इरोस इंटरनेशनल निर्मित इस फिल्म का ब्लॉग भी इरोस की साइट पर ही हैं। सलमान पहली बार अपनी किसी फिल्म के प्रचार के लिए ब्लॉगिंग कर रहे हैं, लिहाजा वो इस ब्लॉग पर फिल्म से जुडी तमाम अनकही बातों का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, सलमान ने रियलिटी शो “दस का दम” के वक्त भी ब्लॉगिंग की थीं, लेकिन तब वो सिर्फ एक शो के लिए ही थीं।
“वीर” के ब्लॉग पर सलमान खान ने अपनी दूसरी पोस्ट में ही लिखा है कि वीर उनका ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। वो पिछले बीस साल से इस फिल्म की कहानी बुने बैठे हैं। सलमान ने लिखा है- “मैं पिछले बीस साल से इस प्रोजेक्ट के साथ जी रहा हूं। मैंने इस फिल्म की कहानी उस वक्त लिखी थीं, जब मैं “बागी” फिल्म कर रहा था। मैं इस फिल्म को निर्देशित भी करना चाहता था, लेकिन किस्मत की वजह से आज मैं सिर्फ एक्टिंग कर रहा हूं।”
सलमान ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा है, “मैंने प्यार किया” जब रिलीज हुई थीं, तो मेरे पिता ने मुझसे कुछ नहीं कहा। लेकिन, रात दो बजे उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, बेटा अब तुम स्टार बनने वाले हो। मेरे लिए इससे बडी बात कुछ नहीं थीं। लेकिन, मुझे “वीर” को लेकर इस बात की परेशानी थीं कि मेरे पिता ने मुझसे इस फिल्म को न बनाने के लिए कहा था। लेकिन, अब जब उन्होंने यह फिल्म देखी तो कहा-आउटस्टैडिंग। बहरहाल, सलमान खान भी फिल्म के प्रचार के लिए सारे टोटके आजमा रहे हैं, और उनमें ब्लॉगिंग एक हैं।
सलमान खान अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बॉलीवुड की बडी हिट के तौर पर देखना चाहते हैं, तो जाहिर है कि वो हर कोशिश करेंगे ही। लेकिन, सलमान के प्रशंसकों के लिए अच्छी बात यह हैं कि वो अब ब्लॉग के जरिए उनसे संवाद कर पाएंगे और वीर से जुडी कई अनूठी बातें जान पाएंगे।
सलमान ने पिता को समर्पित किया ब्लॉग
नवम्बर 25, 2009 khaskhabar द्वारा
