बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज ने सुष्मिता के 34वें बर्थडे को कुछ खास बना दिया। उन्होंने इस मौके पर एक्स मिस यूनिवर्स को एक स्पेशल डीवीडी गिफ्ट की। छह मिनट की इस डीवीडी में सुष्मिता के अलग-अलग मूड हैं, जो मुदस्सर ने “दूल्हा मिल गया” की शूटिंग के दौरान शूट की थीं।
मुदस्सर के करीबी सूत्र ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर कुछ खास गिफ्ट देना चाहते थे, इसलिए मुदस्सर पिछले एक हफ्ते से इस फिल्म पर काम कर रहे थे। जाहिर है कि अपने बॉयफ्रेंड द्वारा इतनी मेहनत से तैयार की गई डीवीडी पाकर सुष्मिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा होगा। वैसे भी वह जानती थी कि मुदस्सर उन्हें बेहद चाहते है और उनके लिए कोई यूनीक गिफ्ट तैयार कर रहे हैं। इस डीवीडी में “दूल्हा मिल गया” के को-स्टार शाहरूख खान और फरदीन खान के शॉट भी हैं।
इसके अलावा मुदस्सर ने अपनी गर्लफ्रेंड को बडा सा बर्थडे कार्ड और उनकी पसंदीदा शैपेन की एक बोतल भी दी हैं। भले ही सुष्मिता और मुदस्सर के ब्रेकअप की खबरें आ रही हों, लेकिन मुदस्सर ने अपनी गर्लफेंड को बर्थडे गिफ्ट देकर सबका मुंह बंद कर दिया।
सुष्मिता को मिला स्पेशल बर्थडे गिफ्ट
नवम्बर 25, 2009 khaskhabar द्वारा
