हिंदी सिनेमा में 60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख का कहना है कि दिलीप कुमार को पसंद नहीं करने के कारण उन्होंने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।
40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंची 67 वर्षीय अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा कि वे जानबूझ कर दिलीप कुमार के साथ काम नहीं करती थीं क्योंकि वे उन्हें पसंद नहीं थीं। गौरतलब है कि आशा ने अपने समय के सभी नायकों के साथ काम किया लेकिन दिलीप कुमार के साथ उन्होंने कोई फिल्म नहीं की।
जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो वे दो टूक बोलीं, जिसे मैं पसंद नहीं करती, मैं उसके साथ काम नहीं करती। पारेख को इस वर्ष आईएफएफआई में विशेष गोल्डन जुबली पुरस्कार दिया गया हैं। पारेख ने 1952 में “आसमान” फिल्म में बाल कलाकार के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थीं। इसके बाद मशहूर फिल्म निर्माता बिमल राय ने उन्हें एक स्टेज पर नृत्य करते देखा और 1954 में 12 वर्ष की उम्र में उन्हें “बाप बेटी” फिल्म में भूमिका दी।
पारेख ने पहली बार 1956 में “दिल देके देखो” में शम्मी कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई और फिर उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने देवानंद, राजेश खन्ना, शशि कपूर, जितेंद्र, मनोज कुमार और धर्मेद्र जैसे कलाकारों के साथ काम किया।
दिलीप कुमार को पसंद नहीं करती थीं आशा पारेख
नवम्बर 30, 2009 khaskhabar द्वारा
