स्कॉटलैंड की गायिका सुजैन बोयल का पहला एलबम “आई ड्रीम्ड ए ड्रीम” ब्रिटेन के इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले किसी कलाकार का पहला एलबम बन गया हैं। रविवार को घोषणा की गई कि ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट रियलिटी शो से दुनियाभर में छा जाने वालीं 48 वर्षीय गायिका के पहले एलबम “आई ड्रीम्ड ए ड्रीम” की 410,000 से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इसे किसी कलाकार के सबसे अधिक बिकने वाले पहले एलबम के रूप में दर्ज किया गया हैं।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार बोयल के एलबम ने बिक्री के मामले में लिओना लीविस के पहले एलबम “स्पिरिट” और आर्कटिक मंकी के पहले एलबम “व्हटएवर पीपुल से, आई एम, दैट्स व्हाट आई एम नॉट” को पीछे छोड दिया हैं। “आई ड्रीम्ड ए ड्रीम” ने ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में भी पहला स्थान हासिल किया हैं।
सुजैन बोयल के एलबम ने रचा इतिहास
नवम्बर 30, 2009 khaskhabar द्वारा

बहुत खूब