करीना कपूर फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गई है। उन्हें बेड रेस्ट की सलाद दी गई है। उन्हें बुखार भी था। करीना शनिवार से अस्वस्थ है। वे एक एड फिल्म की शूटिंग मेहबूब स्टूडियों में कर रही थी। उन्हें अब कुछ दिनों का ब्रेक लेना प़डा है।
शूट के दौरान ही वे अस्वस्थ्स महसूस कर रही थी फिर भी उन्होंने शूटिंग खत्म की और बाद में घर गई। जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि फूड पॉइजनिंग हुई है। वे हमेशा तो हैल्दी डाइट फॉलो करती है फिर भी उन्होंने ऎसा कुछ खाया जिससे वे बिमार हो गई। उनका उपचार चल रहा है। करीना ने कहा हां मुझे फूड पॉइजनिंग की समस्या हुई है। मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम की सलाह दी है। दो दिन आराम के बाद अब मैं ठीक महसूस कर रही हूं और शूटिंग शुरू करने वाली हूं।
करीना बोली, मुझे फूड पॉइजनिंग की समस्या हुई
दिसम्बर 23, 2009 khaskhabar द्वारा
