बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म थ्री इडियट्स के प्रचार के लिए जूते डिजाइन किए हैं। अभिनेता ने कनवर्स जूतों की एक नई श्रृंखला डिजाइन की, जिसे उन्होंने डूडल डिजाइंस नाम दिया हैं। फिल्म में आमिर, आर.माधवन और शरमन जोशी ने यही जूते पहने हैं। इन जूतों को होमशॉप 18 चैनल पर कनवर्स थ्री इडियट्स कलेक्शन शो के जरिए बेचा जा रहा हैं।
होमशॉप 18 के सीईओ संदीप मल्होत्रा कहते है,आजकल हर युवा अपने पसंदीदा अभिनेता के पहनावे से प्रेरित होता हैं। वे वैसा ही पहनावा अपनाकर अपना अलग रहन-सहन विकसित करना चाहते है। होमशॉप 18 हमेशा अपने उपभोक्ताओं के सामने फैशन की नई चीजें पेश करती है इसलिए इस बार साल की सबसे अधिक प्रतीक्षारत फिल्म से जुडी वस्तुएं ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हीरानी ने किया हैं और अभिनेत्री करीना कपूर भी इसमें नजर आएंगी।
थ्री इडियट्स के प्रचार के लिए आमिर ने डिजाइन किए जूते
दिसम्बर 25, 2009 khaskhabar द्वारा
