बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनकी शादी हो चुकी है। यही नहीं उन्होने ये भी बताया कि उनकी पत्नी का देहांत भी हो चुका है और उनके तीन बच्चे भी है। वैसे सलमान यहीं नहीं रूके। वे एक के बाद सुलासे करने पर आमादा थे। उन्होने बताया कि उनके एक लकडे की शादी भी हो चुकी है और वो बहुत जल्द दादा बनने वाले है।
सल्लू ने ये सनसनीखेज खुलासे किए निर्माता-निदेशक करन जौहर के सामने सोनी टीवी के शौ लिफ्ट करा दे में। सलमान तो सलमान ही है ,जहां जाते है बस छा जाते और उनका मूड भी आजकल काफी अच्छा है क्योंकि उनकी फिल्म वीर रिलीज होने वाली है। लिफ्ट करा दे में उन्होने अपनी जिंदगी की ऎसी बात बताई जो अगर सच होती तो कोई भी सुनकर बेहोश हो सकता था।
मेरी शादी हो चुकी: सलमान
जनवरी 22, 2010 khaskhabar द्वारा