ग्लैमर गर्ल कैटी प्राइस भारत आने वा विचार कर रही है। यही नहीं वे यहां में गंगा में डुबकी लगाले का मन बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन गंगा में डुबकी लगाकर अपनी पिछली जिंदगी को भुलाकर नई शुरूआत करना चाहती है है । आजकल वे सोच रही है कि किस तरह से वे अपनी आत्माशुद्धि कर सकती है और साथ अपनी खो चुकी पहचान को वापस पा सकती है। अपनी आत्माशुद्धि और पहचान को वापस पाने का ख्याल कैटी के मन में तब आया जब नेशनल टेलीविजन अवार्ड के दौरान उनके चेहरे को बडी स्क्रीन पर दिखाया गया।
इस पर वहां मौजूद दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया । इसके बाद कैटी को एक जोडा मिला जिसने आध्यात्मिक सलाह दी कि वे अपनी आत्मशुद्धि करें और फिर से अपने जीवन की नई शुरूआत करें। अपने वाइल्ड बिहेवियर के लिए जानी वाली 31 वर्षीय कैटी का अभी कुछ ही माह पहले अपने पति आंद्रे से तलाक हुआ है। अब वे पूर्व दिशा में भारत और चीन की यात्रा करने के बारे में विचार कर रही है। एक सूत्र के मुताबिक यदि वे भारत आती है तो गंगा में डुबकी लगाकर मन की शाति खोजने और आत्मशुद्धि करने का प्रयास करेंगी।
गंगा में डुबकी लगाएगी कैटी प्राइस
जनवरी 26, 2010 khaskhabar द्वारा