बॉलीवुड के शाहरूख खान चांद पर पहुंच गए है। चौंक गए, दरअसल शाहरूख तो नहीं लेकिन उनका नाम जरूर चांद पर पहुंच गया है।
न्यूर्याक की एक संस्था इंटरनेशनल लूनर जियोग्राफिक सोसायटी ने एक क्रेटर को शाहरूख के नाम कर दिया है। क्रेटर का नाम एसआर खान के्रटर रखा गया है। इस सम्मान के साथ ही शाहरूख का नाम सीवी रमन,विक्रम साराभाई, होमी भाभा जैसे दिग्गजों की सूची में शुमार हो गया है। बताया जा रहा है कि शाहरूख की बढती लोकप्रियता को देखते हुए उनके प्रशंसको ने ही इस के्रटर को शाहरूख का नाम देने की मांग की थी।
शाहरूख का नाम चांद पर
जनवरी 26, 2010 khaskhabar द्वारा