बॉलीवुड अभिनेता आमिर ने सलमान खान को लेखक बनने की सलाह दी है। सलमान की फिल्म वीर देखने के बाद आमिर खान फिल्म की पटकथा से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होने सलमान खान को लेखक बनने की सलाह तक दे डाली।
उल्लेखनीय वीर सलमान का 20 साल पुराना सपना था, जो अब जाकर साकार हुआ है। इस फिल्म की पटकथा खुद सलमान खान ने लिखी है। पिछले दिनों उन्होने आमिर के लिए फिल्म वीर का विशेष प्रदर्शन रखा था। आमिर ने फिल्म देखने के बाद उन्हें लेखक बनने की सलाह भी दी।
सलमान को लेखक बनने की सलाह दी
जनवरी 26, 2010 khaskhabar द्वारा