बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल को मारवाडी साफा व पुरूष धोती वाला कास्टयूम इतना पसंद आया कि उसने तीन-चार धोती-साफे के सेट के आर्डर दे दिए । उन्होने साफा बांधना भी सीखना शुरू कर दिया है। यह बात ईशा ने जैसलमेर प्रवास के दौरान अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म टेल मी ओ खुदा के सेट पर कही।
उन्होने कहा कि फिल्म का एक हिस्सा राजस्थान में फिल्माया जा रहा है। ऊंट की रेस के अलावा कुछ फाइट सीन यहां शुंट किए जा रहे है। किरदार के हिबास से उन्होने अपना राजस्थानी लुक बना लिया है। ईशा ने कहा कि इन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।
बॉलीवुड में उनके पंसदीदा हीरों जिसके साथ उनकी कैमेस्ट्री अच्छी है, के सवाल के जवाब में ईशा ने कहा कि अजय देवगन, फरदीन खान आदि से फिल्मों में उनकी कैमेस्ट्री अच्छी है।
ईशा बनी राजस्थानी
जनवरी 30, 2010 khaskhabar द्वारा