अरबपति होटल व्यवसायी और अभिनेत्री पेरिस हिल्टन अपने पुरूष मित्र डगलस रेनहार्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। एक वेबसाइट के अनुसार हिल्टन के माता-पिता रेनहार्ट से मिल चुके है और खबर यह है कि रेनहार्ट ने हिलटन के परिजनों को काफी प्रभावित किया है। हिल्टन ने 17 फरवरी को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। हिल्टन ने रेनहार्ट के साथ लास वेगास में जन्मदिन वाले दिन खूब धूम मचाई थीं। उन्होंने स्वीकार किया है कि रेनहार्ट के साथ वह बेहद खुश है। शादी के बारे में पूछे जाने पर हिल्टन ने कहा, हम थोडा और इंतजार करना चाहते है, क्योंकि अभी हम जिंदगी का जमकर लुत्फ उठा रहे है। हम एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
जल्द शादी कर सकती है पेरिस हिल्टन
फ़रवरी 23, 2010 khaskhabar द्वारा