भले ही बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया और अभिनेत्री कंगना राणावत पिछले दिनों अपने आशिकाना अंदाज के लिए चर्चा में छाए रहे हौं, लेकिन कंगना का कहना है कि उनके पास फिलहाल प्यार के लिए वक्त नहीं है।
अपने और डीनो के रिश्ते के बारे में जिक्र करते हुए कंगना ने बताया कि डीनो से उनकी मुलाकात कुछ अरसा पहले एक पार्टी के दौरान हुई थीं, थोडी दोस्ती भी हुई, लेकिन अगर लोग उनसे रिश्ता जोडने की बात कर रहे है, तो ये ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी को ध्यान में रखते हुए कहा कि वो अब रिश्तों के लिए वक्त नहीं दे सकती है। उनकी जिंदगी में अगर कुछ अहम है, तो वो है काम और उसके अलावा कुछ भी नहीं। कंगना ने बताया कि इस साल उनकी कम से कम 10 फिल्में पूरी होनी है और अगले साल करीब 12 फिल्में और है। ऎसे में उनके लिए काम के अलावा किसी भी चीज के लिए वक्त नहीं है।
प्यार के लिए वक्त नहीं: कंगना
फ़रवरी 23, 2010 khaskhabar द्वारा