मशहूर पॉप गायिका बेयॉन्स नोल्स का नाम आकर्षक काया वाली हस्तियों की सूची में शीर्ष पर है। ट्वेंटीथ सेचुरी फॉक्स होम एंटरटेनमेंट ने 2,000 महिला-पुरूषों के बीच सर्वेक्षण करा आकर्षक काया वाली महिला हस्तियों की सूची तैयार की है।
23 प्रतिशत महिलाओं ने बेयॉन्स को आकर्षक माना है। एंजेलिना जोली और मेगान फॉक्स में कडी टक्कर रही। दोनों को ही आकर्षक काया के लिए 19 प्रतिशत पुरूष मत हासिल हुए है। कैटी प्राइस और विक्टोरिया बेकहम को पुरूषों व महिलाओं दोनों ने ही सबसे खराब काया वाली हस्तियों के रूप में चुना है।
बेयॉन्स आकर्षक काया वाली हस्तियों में शीर्ष पर
फ़रवरी 23, 2010 khaskhabar द्वारा