अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे के गीतों का एलबम एक भक्ति एलबम जैसा लगता है। एलबम में पांच मूल गीत और एक रीमिक्स गाना है। फिल्म के आजा आजा गीत में रघुवीर यादव, अजय झिंगरान और रजनीश ने अपनी आवाजें दी है।
इस गीत में भारतीय लोकगीत शैली और पश्चिमी आर्केस्ट्रा का प्रभाव है। फिल्म में इस गीत का एक रीमिक्स संस्करण भी है। अगला गीत फिल्म का शीर्षक गीत है। अमित मिश्रा ने यहां संगीतकार और गायक दोनों की भूमिका निभाई है। यह एक सामान्य गीत है जो लंबे समय तक लोगों की स्मृति में नहीं रहेगा। इसके बाद दोहे है। अमित मिश्रा ने इसे आवाज दी है। इसमें प्रसिद्ध कवियों के लिखे हुए दोहों और कविताओं को शामिल किया गया है। अगला गीत है ज्योति जलइले।
यह गीत ओमकारा फिल्म के गीत बीडी जलइले का भक्ति संस्करण है। इस गीत को सुखविंदर सिंह ने गाया है। इसे देवी दुर्गा की प्रशंसा में गाया गया है। सुख कर्ता गीत भगवान गणेश के लिए प्रस्तुत भक्ति गीत है। इस गीत को भी अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।
भक्ति एलबम जैसा लगता है अतिथि तुम कब जाओगे के गीतों का एलबम
फ़रवरी 23, 2010 khaskhabar द्वारा