हालिया प्रदर्शित फिल्म तो बात पक्की की नायिका युविका चौधरी का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी टांग खींचने में शरमन जोशी और वत्सल हर वक्त लगे रहते थे। लेकिन, युविका भी पीछे नहीं रहती थीं। युविका का कहना है कि वो भी जमकर मुकाबला करती थीं।
युविका का कहना है, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बहुत मस्ती की और वो उस वक्त को बहुत मिस करती है। युविका ने अपने करियर की शुरूआत शाहरूख खान की सफल फिल्म ओम शांति ओम से की थीं। युविका का कहना है कि वो जिंदगी में सकारात्मक नजरिया रखती है। वो उम्मीद करती है कि उन्हें अच्छा काम मिलता रहे और उनके काम को सराहा जाए।
युविका ने फिल्म में निभाए अपने किरदार के बारे में कहा, वो बेहद इंट्रेस्टिंग था। युविका ने फिल्म तो बात पक्की में निशा नामक लडकी का किरदार निभाया है, जिसकी बडी बहन उसके लिए सही लडके> की तलाश में है।
मैं भी जमकर मुकाबला करती थीं: युविका चौधरी
फ़रवरी 23, 2010 khaskhabar द्वारा