बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में एक गूंगे-बहरे शख्स का किरदार निभा रहे है। हालांकि रणबीर को इस किरदार के लिए कोई खास तैयारी नहीं करनी पडी।
दरअसल फिल्म ब्लैक के निर्माण के दौरान रणबीर संजय लीला भंसाली के सहायक रह चुके है। इस फिल्म के सेट पर रानी मुखर्जी और आयशा कपूर के साथ-साथ रणबीर ने भी काफी हद तक साइन लैग्वेज सीख ली थीं। इसके अलावा वह ब्लैक की खातिर रिसर्च के लिए मूूक-बधिरों के लिए बने संस्थानों में भी गए। रणबीर के लिए तब का अनुभव अब काम आ रहा है। हालांकि इस फिल्म में असल चुनौती तो रणबीर के लिए म्यूजिक तैयार करने की है। इस फिल्म में ज्यादातर समय रणबीर अपनी भावनाएं म्यूजिक के जरिए अभिव्यक्त करते हुए नजर आएंगे।
फिल्म के संगीतकार प्रीतम के लिए इसका म्यूजिक तैयार करना खासा चुनौतीपूर्ण होगा। इस बारे में प्रीतम का कहना है, अनुराग की इस फिल्म में रणबीर की भावनाएं ज्यादातर गीत-संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त होगी। इस वजह से मुझे रणबीर के पूरे किरदार को ध्यान में रखकर ही संगीत तैयार करना होगा।
रणबीर बनेंगे गूंगे-बहरे
फ़रवरी 23, 2010 khaskhabar द्वारा