अपनी नई फिल्म सात खून माफ में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा एक अनूठी भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके सात पति होंगे।
मशहूर अभिनेता नसीरूद्दीन शाह जहां उनके सबसे बुजुर्ग पति होंगे वहीं नील नितिन मुकेश उनके सबसे कम उम्र के पति की भूमिका में दिखेंगे। नील के किरदार के लिए उनमें भारी शारीरिक बदलाव की आवश्यकता होगी। यह बदलाव इतना ज्यादा होगा कि उन्हें पर्दे पर मुश्किल से ही पहचाना जा सकेगा। इन दिनों यशराज बैनर की फिल्म लफंगे परिंदे की शूटिंग में व्यस्त नील ने कहा, जब मैंने पटकथा सुनी तो मैं आश्चर्यचकित था। यह ऎसी भूमिका थीं जिसे मैं करना चाहता था। मैं प्रियंका के सबसे युवा पति की भूमिका कर रहा हूं।
प्रियंका के होंगे सात पति
फ़रवरी 24, 2010 khaskhabar द्वारा