बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर से लडाई खत्म हुई तो अभिनेत्री करीना कपूर की दूसरी लडाई शुरू हुई। अब करीना की लडाई अभिनेत्री बिपाशा बसु से है। हाल ही में बिपाशा ने अपनी फिटनेस डीवीडी में अपने शानदार शरीर का राज बताया था। अब करीना भी बिपाशा को टक्कर देने के लिए फिटनेस के मैदान में कूद गई हैं। उन्होंने अपनी दोस्त ऋजुता देवेकर की किताब लूज योर वेट में अपना फिटनेस मंत्र बयां किया है। बिपाशा की फिटनेस डीवीडी का जवाब करीना अपनी किताब से दे रही है। फिटनेस के लिए अपना वजन 68 किलो से 54 किलो करने में कामयाब होने वाली करीना मानती है कि खुद को फिट रखना ज्यादा मुश्किल नहीं। करीना अपने फिटनेस का मंत्र ऋजुता देवेकर की किताब में बताने वाली है।
बिपाशा को टक्कर देगी करीना
फ़रवरी 24, 2010 khaskhabar द्वारा