हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन की पहली दुर्लभ कॉमिक दस लाख डॉलर यानी 4,61,70,000 रूपए में बिकी। इस तरह इस कॉमिक ने किसी अन्य कॉमिक द्वारा इतनी ऊंची कीमत में बिकने के सारे रिकॉर्ड तोड दिए है। सन 1938 में प्रकाशित हुई कॉमिक की इस पहली प्रति को एक निजी खरीददार ने खरीदा और एक निजी विक्रेता ने बेचा, लेकिन दोनों की पहचान गुप्त रखी गई है। वेबसाइट कॉमिककनेक्ट डॉट कॉम के माध्यम से नीलामी द्वारा इस कॉमिक की बिक्री की गई है।
कॉमिक्स को दीवानगी की हद तक पसंद करने वाले व्यापारी और एक रॉक बैंड के ड्रमर जॉन डेल्मेयन ने कहा कि इसे बहुत से लोग बहुत ही महत्वपूर्ण कॉमिक मानते है, क्योंकि यह कॉमिक सुपरहीरो के दौर की शुरूआती पुरस्तक है। डेल्मेयन के पास टॉर्पिडो कॉमिक का पहला अंक है जो उन्होंने 3,17,000 डॉलर में खरीदा था। सुपरमैन की कॉमिक इसलिए महंगी बिकी, क्योंकि यह ज्यादा अच्छी स्थिति में है।
10 लाख डॉलर में बिकी सुपरमैन की पहली कॉमिक
फ़रवरी 24, 2010 khaskhabar द्वारा