टेलीविजन शो राहुल दुल्हनियां ले जाएगा के सेट्स से एक बडी खबर निकल कर सामने आई है।
खबर है कि निकुंज मलिक, हरप्रीत छाबरा और डिम्पी गांगुली 6 मार्च को होने वाले ग्रांड फिनाले की फाइनलिस्ट होंगी, जिनमें से एक बन जाएगी राहुल की दुल्हनियां। खबर तो यह भी आ रही है कि राहुल की दुल्हनियां बनेंगी निकुंज मलिक। वैसे निकुंज अगर मिसेज महाजन बन जाए, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्योंकि निकुंज शुरू से ही राहुल को काफी पसंद थीं।
25 साल की निकुंज फरीदाबाद में एक ज्वैलरी डिजायनर है और उन्हें कवितायें लिखने का शौक भी है। जब शो के प्रोड्यूसर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। क्या निकुंज ही है राहुल की बेटर व्हाइफ या राहुल के स्वयंवर में अभी और भी टि्वस्ट बचे है यह तो स्वयंवर के ग्रांड फिनाले में ही पता चलेगा।
निकुंज बन सकती है राहुल की दुल्हनियां
फ़रवरी 27, 2010 khaskhabar द्वारा