हॉलीवुड अभिनेत्री और होटल व्यवसायी पेरिस हिल्टन कुछ करें और विवाद न हों, ऎसा हो ही नहीं सकता। अपनी अदाओं से लाखों दिलों में आग लगाने वाली पेरिस ने इस बार बीयर का एक एड कर ब्राजील के लोगों को भडका दिया है।
एसेस हॉलीवुड के अनुसार, इस विज्ञापन में 29 साल की पेरिस बेहद कम काले कपडों में अपने बदन पर देवासा बीयर की केन रगड रही है और राहगीर उनकी इस अदा को खिडकी से देख रहे है। ब्राजील के महिला मामलों के सचिवालय ने इस एड को महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया है। एक प्रवक्ता ने कहा, यह एड महिलाओं की इजाजत को कम करता है।
पेरिस के एड से भडके लोग
फ़रवरी 27, 2010 khaskhabar द्वारा